Wednesday, March 28, 2012

नाम से विवेचन करना

एक सज्जन का ईमेल आया कि उनके बारे मे कैरियर के बारे मे जानना है लेकिन जन्म तारीख आदि नही है। बिना जन्म तारीख के दो ही तरीके होते है एक प्रश्न कुंडली से दूसरा नाम से,जब जातक ने प्रश्न किया था उस समय के सितारे और जब ईमेल हमारे पास तक पहुंचा तब के सितारों मे बदलाव हो चुका है। साकार भावना और निराकार प्राप्ति के बीच का अन्तर ही कहने और सुनने तक की सीमा को पूरा करता है। जातक का नाम सोनू कुमार है,नाम से कैरियर के बारे मे जानने के लिये जो तरीका प्रयोग किया जाता है वह इस प्रकार से है।
नाम के अक्षरो मे नौ का गुणा करना है मात्राओं को जोडना  है।
नाम के पांच अक्षर है और चार मात्रायें है।
पांच मे नौ का गुणा करने पर पैतालीस की संख्या आती है.मात्रायें जोडी तो कुल उनन्चास की संख्या मिलती है। प्राथमिक रूप से दो ग्रह सामने आते है,चार से केतु और नौ से मंगल यह कारण नम्बर के अनुसार है.
मंगल केतु को आपस मे मिलाने से पवन पुत्र हनुमान जी का रूप सामने आजाता है।
खोजबीन से सम्बन्धित काम।
रक्षा से सम्बन्धित काम।
सेवा सम्बन्धी काम।
धर्म और संस्कृति से जुडे काम।
तकनीकी और औषिधि से सम्बन्धित काम।
इन कामो मे जातक को अपने भाग्य को अंजवाना चाहिये।