Thursday, August 16, 2012

चेतन और अचेतन अवस्था मे चन्द्रमा का योगदान

चन्द्रमा जगत की उत्पत्ति का कारक है यह माता बनकर जीव को पैदा करता है और पानी बनकर जीव को पालता है तथा भावना बनकर जीव को अच्छे और बुरे काम करवाता है जीवन देने का कारक भी बनता तो मारने का भी कारक बनता है। भौतिक रूप से सभी ग्रहो के साथ मिलकर अपने रूप को बदलता है तथा राशि के अनुसार अपना स्वभाव बना लेता है भाव के अनुसार ही भावना को बनाने का कारक है. जब चन्द्रमा की जाग्रत अवस्था जीव मे होती है तो वह चेतन अवस्था मे होता है चन्द्र्मा की सुषुप्त अवस्था मे जीव जागते हुये भी अचेतन अवस्था मे चला जाता है। हिन्दी के चेतन शब्द का अर्थ देखने पर च जो चन्द्रमा का कारक है मे ऐ की मात्रा शक्ति उसी प्रकार से प्रदान करती है जैसे शब्द शव मे इ की मात्रा लगाने पर शिव का रूप बन जाता है। अक्षर तक के शामिल होने पर चेत यानी सजगता शुरु हो जाती है और अक्षर न जब जाग्रत अवस्था मे गुप्त रहस्यों को भी समझा जा सके। अर्थात जाग्रत अवस्था मे जब गुप्त रहस्य को भी समझा जा सके तभी चेतन अवस्था का होना माना जाता है।

एक बात चेतन अवस्था के लिये और भी मानी जाती है कि जब सूर्य के साथ चन्द्रमा होता है तो चन्द्रमा की औकात नही होती है वह सूर्य के अहम के आगे अपने प्रभाव रूपी भावना को प्रदर्शित भी नही कर सकता है और कोई भी रहस्य समझने की उसमे ताकत भी नही होती है। जैसे जैसे चन्द्रमा सूर्य से दूर होता जाता है वैसे वैसे उसके अन्दर ताकत आती जाती है जैसे जैसे चन्द्रमा सूर्य के पास आता जाता है उसकी ताकत कम होती जाती है। शुक्ल या कृष्ण पक्ष की सप्तमी से अष्टमी के बीच मे चन्द्रमा की ताकत निश्चित मात्रा मे होती है और पूर्णिमा के दिन जब चन्द्रमा सूर्य से एक सौ अस्सी अंश की दूरी पर होता है तो चन्दमा पूर्ण बलवान होता है अक्सर बडे काम इसी तिथि को पूर्ण होते है और प्रत्येक जीव की अच्छी या बुरी ताकत बढ जाती है। अक्सर इस तिथि को भावना रूपी बल के कारण ही मंगल राहु आदि ग्रहों की सहायता से बलात्कार जैसे केश अधिक होते है और मंगल शनि के बीच मे चन्द्रमा के आने से एक्सीडेन्ट और हत्या जैसे मामले भी होते देखे गये है,पुलिस रिकार्ड को अगर खंगाला जाये तो सबसे अधिक दुर्घटना या बुरे काम पूर्णिमा के दिन ही होते और अगर तीर्थ स्थानो पर या धार्मिक स्थानो पर भीड को देखा जाये तो पूर्णिमा के दिन ही अधिक भीड देखी जा सकती है।

मंगल के साथ चन्द्रमा की स्थिति या तो क्रूरता पूर्ण हो जाती है या वह बिलकुल ही मन्द गति की हो जाती है खून को शक्ति का कारक माना जाता है और शक्ति मे अगर पानी की मात्रा अधिक है तो वह भावनात्मक शक्ति बन जाती है और नीच के मंगल के होने से मन की स्थिति बहुत ही कमजोर मानी जाती है वही चन्दमा जब मंगल के शनि के घर मे होने से मकर राशि का होता है तो वह अपनी मंगल की शक्ति को दस गुनी चन्द्रमा को दे देता है शनि की चालाकी और भावना का विनाश भी मंगल को मिल जाता,और यह भाव चन्दमा को भी उच्चता मे ले जाता है जो कहना है करना है वह कडक भाषा मे कहा जाता है और खरे स्वभाव से काम भी किया जाता है।

बुध के साथ चन्द्र्मा के मिलने से ह्रदय मे एक मजाकिया का प्रभाव बन जाता है प्रहसन करना जो भी ह्रदय मे आता है कह देना और जो भी काम मन को प्रफ़ुल्लित करे उसे बखान कर देना लिखने के अन्दर मन को प्रदर्शित करने वाली बातो को कहना आदि भी माना जाता है चन्द्र बुध का व्यक्ति हमेशा खुले मन का होता है वह अपने अद्नर कोई बात छुपा नही पाता है अगर वही बुध खराब राशि जैसे मीन राशि मे या वृश्चिक राशि मे चला जाता है और चन्द्रमा का साथ हो जाता है बात का गूढ पन तथा मन के अन्दर एक प्रकार की इतिहास बखान करने वाली बात या गडे मुर्दे उखाडने की बात भी मानी जा सकती है। यह मन को जो अचेतन अवस्था मे होता है को तीखे शब्दो और तीखे कामो के द्वारा जाग्रत करने का अजीब रूप भी बन जाता है। योगी की बुद्धि भी चन्द्रमा के वृश्चिक राशि मे जाने से हो जाता है और किसी प्रकार से राहु का साथ भी हो जाये तो आने वाले समय की आशंका भी व्यक्त कर दिया जाता है। जो नही है वह भी उसके साथ हो जाता है और जो है उसे नही भी बताया जा सकता है। यही चन्द्रमा जब सूर्य के साथ अगर वृश्चिक राशि का हो जाता है तो व्यक्ति अपने मन की व्यथा को किसी के सामने व्यक्त भी नही कर सकता है।

दोनो आंखो की द्रिष्टि को नाक के ऊपर वाले हिस्से मे टिका कर बन्द आंखो से मिलने वाले अन्धेरे को देखा जाये तो एक अचेतन अवस्था भी चेतन अवस्था मे बदल जाती है। साथ ही यह क्रिया अगर लगातार की जाती रहे तो वे रहस्य जो हमेशा साथ नही होते है या मरते वक्त तक पता नही चल पाते है वह भी सामने आ जाते है मौत के बाद की अवस्था या पिछले जीवन की अवस्था भी सामने आजाती है या जो भी व्यक्ति सामने आता है उसके आगे पीछे के सभी कार्य व्यवहार रीति रिवाज और अच्छे बुरे काम सामने आजाते है।

अक्सर अधिक सोचने के कारण या मोह लोभ आदि के भ्रम मे आकर चेतन मन भी अचेतन हो जाता है व्यक्ति जागता हुआ भी सोता रहता है यानी अपने ख्यालो मे इतना खो जाता है,कि उसे होश भी नही रहता है कि कोई व्यक्ति क्या कह गया है या उसने अपने ख्यालो मे रहकर कोई ऐसा काम कर दिया जिससे खुद की या किसी अन्य की जोखिम की बात भी हो गयी है,यह बात उन लोगो से भी समझी जा सकती है जो हत्या आदि करने के बाद जब व्यक्ति जेल मे जाता है और जब उसका चेतन रूप जाग्रत होता है उस समय उसे खुद के ऊपर भी विश्वास नही रहता है कि उसने वह काम कैसे कर दिया है।

2 comments:

  1. सुंदर विवेचन ...गुरूजी ....

    ReplyDelete
  2. बहुत अच्छा लगा जैन साहब,धन्यवाद.

    ReplyDelete